बलिया /पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन गोरखपुर के तत्वाधान में सीनियर सिटीजंस पेंशनर्स का एक रोमांचक…
Author: hasankhan854286@gmail.com
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन गोरखपुर के तत्वाधान में सीनियर सिटीजंस पेंशनर्स का एक रोमांचक क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन। बलिया /पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन गोरखपुर के तत्वाधान में सीनियर सिटीजंस पेंशनर्स का एक रोमांचक क्रिकेट मैच रेल विहार फेज 3 ग्राउंड, रामगढ़ ताल गोरखपुर में दि.18 अप्रैल को रेल विहार 3 शाखा बनाम जटेपुर शाखा, राप्ती नगर शाखा बनाम बिछिया शाखा, जाफरा बाजार शाखा बनाम बक्शीपुर शाखा के बीच खेला गया। 19 अप्रैल को बिछिया शाखा बनाम जाफरा बाजार शाखा सेमी फाइनल जिसमें जाफराबाजार शाखा टीम विजेता रही। पुनः रेल विहार 3 शाखा बनाम जाफरा बाजार शाखा फाइनल हुआ जिसमें संयुक्त रूप से दोनों टीम को विजेता घोषित किया गया। स्वर्गीय विद्यावती पाण्डेय स्मृति कप संयुक्त रुप से विजेता टीमों के कप्तान श्री एस. पी. सिंह (रेल विहार फेज 3) एवं अरुण कुमार सरखेल (जाफराबाजार)को दिया गया तथा प्रोत्साहन कप बिछिया शाखा, बक्शीपुर शाखा, जटेपुर शाखा एवं राप्ती नगर शाखा, को मुख्य अतिथि श्री अमिय रमण तथा विशिष्ट अतिथि पी एस पाण्डेय ने एक साथ मिलकर प्रदान किया।मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जाफराबाजार के अजय दूबे एवं बेस्ट बालर का पुरस्कार बिछिया के प्रमोद सिंह को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह क्रिकेट मैच एक अनूठा प्रयोग है जिसमें सेवानिवृत्ति सीनियर सिटीजंस ने पूरे जोश के साथ भाग लिया जो अन्य शाखाओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अभी बताया की वाराणसी मंडल की टीम तथा बस्ती मंडल की टीम भी अगले मैच में खेलेगी। इतना ही नहीं सीनियर सिटीजंस महिलाओं की क्रिकेट टीम भी इस मैच में खेलने के लिए आतुर है। विशिष्ट अतिथि पी एस पाण्डेय ने कहा कि इस मैच की गोरखपुर में शुरुआत पूरे देश के सीनियर सिटीजन एस के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण है जिससे वे लाभान्वित होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने मैच के आयोजक सत्य प्रकाश सिंह एवं टीम, केन्द्रीय पदाधि कारियो तथा दर्शकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिनके तालियों से मैच रोमांचक बना रहा। इस आयोजन के लिए लखनऊ मंडल वाराणसी मंडल इज्जत नगर मंडल आदि के पदाधिकारी ने शुभकामनाएं व्यक्त की है।
बलिया के मंडी के पास कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव हादसा,जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम।
बलिया /शहर के मंडी क्षेत्र के मोती नगर परिखरा मोहल्ले में शनिवार की सुबह उस…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
बलिया /18 अप्रैल 2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्सायन के निर्देशन में…
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।
कुल150 आवेदन पत्र आए जिसमें 10 आवेदन पत्र का मौके पर हुआ निस्तारण। बलिया /जिले…
जिले में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सस्ते व त्वरित न्याय का मिलेगा लाभ।
बलिया /उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा…
चंद्रशेखर हाफ मैराथन में भाग लेने पहुंचे विदेशी धावक, केन्या इथोपिया से आए दर्जन भर धावकों समेत 763 एथलिटों ने कराया रजिस्ट्रेशन।
बलिया /पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की स्मृति में रविवार को होने वाले सातवें चंद्रशेखर हाफ…
जिलाधिकारी ने मंत्रोच्चार के बीच किया कोषागार के नए कक्षों का शुभारंभ।
बलिया /जिले के कोषागार में नवीनीकरण एवं सौंदरीकरण कार्य का लोकार्पण आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद…
कर्मचारियों को चेतावनी: रजिस्ट्री में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई,हर दिन 10 किसानों की रजिस्ट्री अनिवार्य।
बलिया /जनपद में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए प्रशासन ने…
लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम: डीएम।
बलिया /विकास भवन सभागार में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में एक…
राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त,विभागों को दी चेतावनी,परिवहन,आबकारी और पीडब्ल्यूडी की कम वसूली पर डीएम नाराज।
बलिया /जनपद में राजस्व कार्यों की समीक्षा एवं कर-करेतर वसूली को लेकर गुरुवार को विकास…