बलिया /पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की स्मृति में रविवार को होने वाले सातवें चंद्रशेखर हाफ मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी धावक भी बलिया पहुंचे हैं। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के तत्वावधान में आयोजित सदभावना दौड़ के लिए शनिवार को केनिया इथोपिया से आए दर्जन भर धावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
चंद्रशेखर हाफ मैराथन को लेकर इस बार उत्साह कुछ अधिक ही दिख रहा है। समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक विदेशी धावक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए देश के दूसरे राज्यों के साथ ही जिले के भी खिलाड़ी पहुंचे। शनिवार दोपहर में पंजीकरण कराने के बाद केनियाई धावकों किबिछी विजली और केपहर लूम्बसी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बलिया आकर उन्हें ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। बता दें कि इन धावकों के बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचते ही मैराथन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। जिससे विदेशी धावक अभिभूत दिखे। अभी तक केन्या से दर्जन खिलाड़ी शहर में पहुंच चुके हैं। विदेशी खिलाड़ियों के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी धावक रजिस्ट्रेशन कराते दिखे। मैराथन समिति के द्वारा विदेशी धावकों के साथ ही राजस्थान और हरियाणा से आए धावकों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है। मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि लगभग दो दर्जन देशी-विदेशी धावक आ चुके हैं। जबकि कुल लगभग 763 धावकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इनके लिए सुबह आठ बजे से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में छह आफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि शारदा पेट्रोल पम्प पटपर (पचखोरा) से स्टार्टिंग प्वाइंट पर सुबह छह बजे हरी झंडी दिखाए जाने के बाद जिले के डीएम, एसपी व सीडीओ समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग भी दौड़ेंगे। धावकों के लिए पूरे मैराथन पथ पर जगह-जगह रिफ्रेशमेंट बूथ बनाए गए हैं। जहां खिलाड़ियों के लिए सुविधा मुहैया करायी जाएगी।आयोजन को सफल बनाने में किस संतोष सिंह अमल कुंवर पंकज राय रुस्तम अली प्रदीप यादव उमेश सिंह बालेश्वर वर्मा आशुतोष बहादुर यअमरिंदर सिंहअखिलेश सिंह संतोष तिवारी संतोष चौबेनाथ सिंह धर्मवीर सिंह मनोज शर्मा सुधीर सिंह धीरेंद्र राय अजीत सिंह पंकज सिंह ज्ञानेंद्र यादव नवीन सिंह शैलेंद्र यादव महेंद्र गौतम आदि सैकड़ो लोग सफल बनाने बनाने में लगे हुए हैं।