बलिया /26 अप्रैल 2026 को थाना रेवती अन्तर्गत छेड़ी पुलिया पर बने नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया । थाना रेवती पर पर बने इस पुलिस सहायता केन्द्र पर 24/7 घण्टे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहकर थाना क्षेत्र के रहने वाली जनता को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेगे । पुलिस सहायता केन्द्र के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस सहायता केन्द्र पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक उ0नि0 कौशल कुमार पाठक, थानाध्यक्ष रेवती अनुपम जायसवाल व थाना रेवती क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।