शोक प्रस्ताव की सूचना जिला जज ए.के झा को कापी के माध्यम से कराया अवगत।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल सिंह के अचानक हृदय गति रुकने के वजह से मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पाकर क्रिमिनल,सिविल एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने अपने संगठन के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उनके आत्मा की शांति हेतु परमपिता से प्रार्थना किए तथा साथ ही उनके परिवार के लोगों का ढाढस बढ़ाया। इस शोक प्रस्ताव की कापी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को भिजवाकर अवगत कराया गया। शोक सभा का अध्यक्षता क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा किया गया।