नवनिर्मित सड़क का हुआ उद्घाटन।

Spread the love

 

बलिया /परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने गुरुवार को बांसडीह रोड मार्ग से शंकरपुर होते हुए रघुनाथपुर सम्पर्क मार्ग का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में हर्ष सिंह ने कहा कि पूरे विधानसभा के गांवों में सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। परिवहन मंत्री के प्रयास से आज विधानसभा का कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां एकाध सड़कें न बनीं हो।

कहा परिवहन मंत्री विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और आगामी चुनाव से पूर्व सभी कार्य पूरे होंगे। इस दौरान ग्रामीणों खुशी व्यक्त करते हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हनुमानगंज मंडल महामंत्री अमरीश पांडेय, मझौली प्रधान सुनील तिवारी, पूर्व प्रधान इंद्रप्रकाश पांडेय, प्रधान सुशील, पूर्व प्रधान राधेश्याम तिवारी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिवाजी राय चंदेल, धर्मेंद्र तिवारी, सुधीर सिंह बंटू, रोबिन सिंह, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *