मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा -दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6फरवरी 2026 तक निर्धारित।

Spread the love

 

 

दिसंबर 30-2025 मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।

 दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित।

बलिया /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है।
उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।

06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *