त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सिविल के पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी स्व. कामिनी सिंह की प्रथम पुण्य तिथि अधिवक्तानगर में जाड़े से ठिठुरते जरुरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ उनकी तीनों पुत्रियां श्वेता ,सोनम एवं रूपम द्वारा लगभग 500 कम्बल वितरित किया गया। सबसे अंत में स्व.पत्नी के याद में वरिष्ठ वकील साहेब भावुक हो गए। इसी क्रम में दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता श्री निवास मिश्रा एवं कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता रंगबहादुर सिंह के असामयिक निधन से अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं किए और शोक में कचहरी गमगीन रहा।