पूर्व डी जी सी सिविल केस्व. पत्नी को अर्पित किए श्रद्धा-सुमन।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया/ वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रजेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी स्व.कामिनी सिंह के प्रथम पुण्यतिथि अधिवक्ता नगर में उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें उनकी तीनों पुत्रियां श्वेता, सोनम एवं रूपम के अलावा अखिलेश सिंह,सतीश कुमार सिंह,त्रिभुवन नाथ यादव (पूर्व शासकीय अधिवक्ता) आदि गणमान्य उपस्थित रहे। श्रद्वांजलि के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सिंह जीवनसाथी के ग़म में भावुक दिख रहे थे। तथा गमगीन अवस्था में अश्रुधारा बहाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।