त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /तत्कालीन विवेचक थाना नरही गजानंद चौबे को साक्ष्य के लिए बार बार गैर हाजिर होने पर विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत की न्यायालय में कड़ा रुख अख़्तियार करते हुए विवेचक जलालपुर जौनपुर के विरुद्ध पुनः गिरफ्तारी अधिपत्र का आदेश जारी करते हुए ADG जोन वाराणसी को आदेशित की है कि नियत तिथि को स्वयं अथवा अधीनस्थ सक्षम पुलिस अधिकारी से गिरफ्तार कराकर न्यायालय में उपस्थित कराना सुनिश्चित करे।
उल्लेखनीय है कि नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत 6मई 24को एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की गई थी जिसमें वादी के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था और वही मामला वर्तमान में गवाही में चल रहा है लेकिन पुलिस महकमे की मनमानी के वजह से अभी तक जिरह समाप्त नहीं हुआ है जबकि न्यायालय ने इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक जौनपुर को आदेशित किया गया था के बावजूद भी कोई अनुपालन नहीं होने पर ADG जोन वाराणसी को न्यायालय ने गिरफ्तार कराकर या स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर पेश कराना सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।