डी एम द्वारा दो आर.ओ प्लांट लगाने की,की गई घोषणा।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया / दीवानी न्यायालय के प्रांगण में पूर्व से सृजित प्राचीन महादेव एवं हनुमान मंदिर जो कम्प्यूटर कक्ष के पास स्थित है वहां सिविल एवं फौजदारी संगठन के संयुक्त न्यायिक परिवार की ओर से हरि नाम कीर्तन संयोजित किया गया था जिसकी पूर्णाहुति न्यायालय खुलने के प्रथम दिन यानि नव वर्ष की शुरुआती दौर में हवन पूजन समेत आरती के साथ संपन्न हुआ। जिसमें न्याय विभाग के मुखिया जिला जज अनिल कुमार झा के साथ समस्त न्यायिक परिवार डी.एम, एस.पी, एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महादेव के चरणों में अधिकतम सकारात्मकता हेतु मत्था टेका और नकारात्मकता को हटाने का संकल्प लिया। तथा न्याय के मंदिर से वापस होते समय सौहार्दपूर्ण वातावण हेतु जनपद वासियों को शुभ कामनाएं एवं अधिवक्ताओं को ऐसे पुनीत कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कचहरी में पानी की समस्या को देखते हुए जिला जज के पहल पर दो आर ओ प्लांट लगाने की घोषणा की। इस हरिनाम कीर्तन के पूर्णाहुति में सिविल ,फौजदारी संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं अधिवक्ता तथा जजेज व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।