बलिया-रेवती में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 1800 लीटर लहन और 10 भट्टियां ध्वस्त, आबकारी विभाग ने  2 पर किया मुकदमा दर्ज।

Spread the love

 

बलिया /जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रेवती पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के ग्राम भाखर और दुसाध टोली में दबिश देकर पुलिस ने 1800 लीटर लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) तथा 10 अवैध शराब की भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। अभियान में आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार और थाना रेवती के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह सहित पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री और भट्टियों को नष्ट किया गया। हालांकि मौके से कोई वांछित अभियुक्त नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *