कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय 9 से 10 जनवरी 2026 तक रहेंगे बंद।

Spread the love

 

आदेश का सत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए,बीएसए-बलिया

बलिया /ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को 9 से 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
BSA ने बताया कि यह आदेश जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
BSA ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिक्षा क्षेत्र में विद्यालय खुलने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *