बलिया /उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जनपद बलिया द्वारा 13 जनवरी को तहसील बांसडीह में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम ग्रा० व पो0- बेरूआरबारी में पूर्वाहन 11.30 बजे आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें तहसील बांसडीह में बेरोजगार नवयुवक/नवयुवती एवं उद्यम में रूचि रखने वाले व्यक्ति जो स्वयं का उद्योग लगाना चाहते हैं, कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में
विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने दी है।