बलिया /जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अटल प्रशासनिक भवन में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण तथा मार्गदर्शन और कुलसचिव एस एल पाल के निर्देशन में संगोष्ठी तथा मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कुलपति ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि मजबूत लोकतंत्र ही मजबूत राष्ट्र की धुरी होती है, यदि हमें अपने राष्ट्र को मजबूत करना है तो सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कहा कि मताधिकार के प्रयोग की दृष्टि से देखा जाए तो भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। कहा कि मताधिकार दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य सफल रहा है क्योंकि विगत वर्षों में अगर देखा जाए तो नागरिक अपने मताधिकार को लेकर सजग हुए हैं और मत प्रतिशत भी बढ़ा है। कुलसचिव एस एल पाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया है, जो छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। कहा कि मतदान करना और मतदान करने के लिए प्रेरित करना, यह दोनों ही प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसी को दृष्टि में रखते हुए विश्वविद्यालय का मतदाता साक्षरता क्लब कार्य कर रहा है।

संगोष्ठी की समाप्ति के पश्चात कुलपति ने उपस्थित समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को मतदान शपथ दिलाई। मताधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी, मतदाता साक्षरता क्लब, डॉ० छबिलाल और एन एस एस, कार्यक्रम अधिकारी, डॉ० संजीव कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ० छबिलाल एवं संचालन डॉ० विनीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो० साहब दुबे, निदेशक शैक्षणिक डॉ० पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ० प्रियंका सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ०अजय कुमार चौबे, डॉ० मनोज कुमार, डॉ० प्रवीण नाथ यादव, डॉ० नीलमणि त्रिपाठी, डॉ० विवेक कुमार, डॉ लाल विजय सिंह सहित महाविद्यालय एवं परिसर के प्राध्यापकगण तथा छात्र छात्रायें और कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।