बलिया /बलिया जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अपनी पुत्री को फोन पर बात करने पर डांटने और थप्पड़ मार देने पर खिन्न होकर कही चली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को उ0नि0 नीरज कुमार वर्मा मय हमराह पुलिस टीम के साथ सुरागरसी पतारसी में ग्राम मुधबनी में मौजूद थे कि मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 252/25 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र जगत नारायण वर्मा निवासी सहरामपुर थाना नवदपुर जिला पटना (बिहार) उम्र करीब 42 वर्ष को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।