पीएम सूर्य घर योजना की डीएम ने की समीक्षा, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

Spread the love

 

बलिया /जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की। बैठक में योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना की प्रगति किसी भी स्तर पर कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही एलडीएम को योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में योजना से जुड़े वेंडरों से भी बातचीत की गई। वेंडरों ने योजना की प्रगति कमजोर होने का कारण विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं बताईं। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए पूरे जनपद में इसकी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर योजना को गति दें। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *