थाना बैरिया पुलिस जनपद बलिया द्वारा हत्या से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता।
19 फरवरी 2026 को थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2026 धारा 103(1)/238/3(5) बी0एन0एस0 कर सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह मामूर थे कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों 1. विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 परशुराम प्रसाद 2. मोना कुमारी पत्नी रवि गुप्ता 3. रीता देवी पत्नी स्व0 अशोक गुप्ता निवासीगण देवकी छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया को हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।