बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि उ0नि0 मुन्नाराम मय हमराह का0 धीरज यादव, का0 विशाल गौतम मूखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2026 धारा 137(2),352, 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना सहतवार जनपद बलिया से सम्बन्धित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त किशन शर्मा उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व0 भृगुनाथ शर्मा निवासी बघांव थाना सहतवार जनपद बलिया को रेलवे स्टेशन चाय की दुकान से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।