बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2026 को समय करीब 8 बजे वादी बब्लू बिन्द पुत्र विश्वनाथ बिन्द निवासी ग्राम छोड़हर थाना बांसडीह रोड बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि वादी के पड़ोसी सोहन बिन्द पुत्र नन्दजी बिन्द, नन्द जी बिन्द पुत्र स्व0 लल्लन बिन्द , छोटक बिन्द पुत्र गुलाब बिन्द, रबि बिन्द पुत्र गुलाब बिन्द ये सभी लोग एक राय होकर हाथ में लाठी,डण्डा व धारदार हथियार लेकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिये । जिससे विश्वनाथ बिन्द पुत्र स्व0 अमावश बिन्द, राजकुमार बिन्द पुत्र विश्वनाथ बिन्द,लाल बिहारी बिन्द पुत्र राजकुमार बिन्द,भोला बिन्द पुत्र राजकुमार बिन्द,कृष्णा बिन्द पुत्र राजेश बिन्द, संदीप बिन्द पुत्र बब्लू बिन्द व किरन देवी पत्नी राजेश बिन्द चोटिल होने से घायल हो गये तथा विश्वनाथ बिन्द की कमर टूट गई व कृष्णा बिन्द का पैर टूट गया । उपरोक्त लोग सोहन बिन्द पुत्र नन्द जी बिन्द व अन्य लोग जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है ।
इसी क्रम में 30 मार्च 2026 को उ0नि0 सतीश यादव मय हमराह/कर्मचारीगण के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2026 धारा 109/351(3)/117(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त नन्दजी बिन्द पुत्र स्व0 लल्लन बिन्द निवासी ग्राम छोड़हर थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र करीब 55 वर्ष को स्थान शंकरपुर से घोरौली जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नन्दजी बिन्द उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाठी बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।