बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मार्च 2026 को मुकदमा वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि मैंने अपनी पत्नी को पूर्वांचल हास्पिटल में एडमिट कराया था, आपरेशन से मृत जुड़वा पुत्रियां हुई, उस समय डा0 आदित्य सिंह ने कहा कि माँ की तबीयत ठीक है। कुछ देर बाद 12.30 बजे बोले की आपकी पत्नि को हार्ट अटैक आया है। और मऊ के लिए रेफर किया गया और एम्बुलेंस में मेरी पत्नी को रखवाया गया, जबकि मेरी पत्नी की मृत्यु उसी समय हो चुकी थी, डाक्टर द्वारा ईलाज में बरती गयी लापरवाही के कारण ही तीनों की मृत्यु हुई है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक- 29 मार्च 2026 को उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित/गिरफ्तारी अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 101/ 2026 धारा 105 बीएनएस मे मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमें से संबंधित अभियुक्त डा0 आदित्य सिंह पुत्र डा0 चन्द्रशेखर सिंह निवासी कस्बा बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया हालमुकाम पूर्वांचल हस्पिटल, हास्पिटल रोड थाना कोतवाली जनपद बलिया मूल पता धरमपुरा थाना गौरीगंज जिला छपरा, बिहार उम्र 32 वर्ष को हिरासत पुलिस मे लिया गया।अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।