बलिया /नेशनल हाईवे पर स्थित आदि शक्ति मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के परिसर में पिछले वर्ष भी भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती का भव्य आयोजन गुरुवार को आयोजित है। युवा समाजसेवी विद्यासागर ओझा छोटू के निर्देशन अ आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। आयोजन में सुंदर कांड पाठ, प्रसाद वितरण विशाल भंडारा और भजन कीर्तन का बड़ा आयोजन है। भजन कीर्तन में लोकगायक गोपाल राय, सनी पांडेय, विशाल गगन, सधुवा सहित आधा दर्जन कलाकार मां के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
आयोजन युवा समाजसेवी विद्यासागर ओझा छोटू ने बताया कि हनुमान जयंती कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। आयोजन में स्थानीय गांवों के भक्तजनों द्वारा सुंदरकांड का दिव्य पाठ होगा। सुंदरकांड के बाद आरती होगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रसाद वितरण के पश्चात विशाल भंडारा होगा जिसमें हजारों लोगों को बजरंग बली के प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कराया जाएगा। आयोजन में मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के आसपास के दर्जनों गांवों के सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर परिसर में ही शाम को भजन संध्या का विशाल कार्यक्रम आयोजित है कार्यक्रम में लोककलाकार गोपाल राय, सनी पांडेय, विशाल गगन, सधुवा, हरेंद्र सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।