वर्षों से नहीं बनी नूरपुर कटैया मार्ग।
सुनील कुमार वर्मा-
पत्रकार रतसड़ बलिया
बलिया ,रतसड़ /स्थानीय नगर पंचायत के पुरब नहर की पुलिया से निकलकर नूरपुर कटैया आसान को जाने वाला लगभग 7 किलोमीटर मार्ग बरसों से खराब पड़ा है और इस मार्ग को बनाने के लिए कोई जनप्रतिनिधि या विभाग का ध्यान नहीं दे रहा है जिसकी वजह से यह मार्ग बहुत ही खराब हो गया है इस मार्ग की गिटिया उखड़ कर मार्ग के किनारे चली गई है और मार्ग पर बड़ा-बड़ा गड्ढा हो गया है इस मार्ग पर चार पहिया दोपहिया वाहनों की बात कौन करें साइकिल एवं पैदल भी चलना मुश्किल होगा है यह मार्ग सिकंदरपुर बलिया मुख्य मार्ग के आसान को जोड़ता है इस मार्ग पर पड़ने वाला नूरपुर गांव के ग्राम प्रधान विक्रम वर्मा बीडीसी सुदामा जी वीरेंद्र बर्मा शिवानंद सदानंद यादव आदि ने बताया कि यह मार्ग कई वर्षों से खराब है और हम लोगों के गांव से जिला पर जाने के लिए 4 किलोमीटर एवं बाजार हाट के लिए रतसड़ नगर पंचायत को जाने के लिए 3 किलोमीटर का दूरी तय करना पड़ता है और इस मार्ग के खराब हो जाने की वजह से हमारे गांव के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का एवं विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मार्ग को बनवाने की मांग किया है जिसे इस मार्ग पर आने-जाने में लोगों को राहत मिल सके लोगों ने यह भी बताया की बार बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है लेकिन उनके कान में आज तक जू तक नहीं रेंगा