पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) महोदय दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।उल्लेखनीय है कि 06 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि मेरी बहन जो जनसेवा केन्द्र से पैसा निकलाने के लिये गयी थी, जिसे कृष्णा वर्मा पुत्र रामायन वर्मा निवासी हनुमानगंज थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा रास्ते मे छेड़खानी किया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में 02 अप्रैल 2026 को उ0नि0 सत्येन्द्र चौधरी मय हमराह/कर्मचारीगण के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 48/2026 धारा 74 BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट उक्त अभियोग के जांच मे विलोपित धारा 74 BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट व बढ़ोत्तरी 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त 1.कृष्ण वर्मा पुत्र रामनारायण वर्मा निवासी ग्राम हनुमानगंज पोस्ट दुरजनपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को बांसडीह रोड बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *