बलिया /02 अप्रैल 2026 जनपद के बेलहरी, रेवती और मनियर ब्लॉक में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार में ‘खुली आपत्ति’ निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक केंद्र से आए शिकायती आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना गया।
मौके पर समाधान: मुख्य विकास अधिकारी ने चयन प्रक्रिया को लेकर प्राप्त हुई आपत्तियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मेरिट लिस्ट, आरक्षण नियमों और पात्रता मानदंडों की जांच करते हुए मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया।
पारदर्शिता पर जोर: सुनवाई के दौरान पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हुए कई आवेदकों को उनके द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि चयन पूरी तरह से शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।
आवेदकों को मिली राहत: कई केंद्रों पर चयन को लेकर संशय की स्थिति में बैठे अभ्यर्थियों को राहत देते हुए सीडीओ ने साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट किया कि उनका चयन सुनिश्चित हो रहा है। इससे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
भ्रष्टाचार मुक्त प्रक्रिया: प्रशासन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो पात्र हैं, उन्हें उनका अधिकार नियमानुसार दिया जा रहा है।
इस अवसर पर संबंधित ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी,और जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार एवं संबंधित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबंधित ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, उपयुक्त श्रम रोजगार एवं संबंधित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। हमारा उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाना है आज हर एक शिकायतकर्ता को चुना गया ताकि भविष्य में किसी भी पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय ना हो मुख्य विकास अधिकारी।