
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष दोकटी के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर 2025 को थाना दोकटी पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि 27 दिसंबर 2025 को जब वादि ( गौशाला के चौकीदार ) अपनी ड्यूटी पर था उसी समय गौशाला से किशोरी यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी दया छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा दो गाय चोरी कर लेने के संम्बन्ध मे प्राप्त हुआ, इस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 273/2025 धारा 305(a) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में 28 दिसंबर 2025 को थाना दोकटी पर गठित पुलिस टीम 1.उ0नि0 पवन निगम थाना दोकटी जनपद बलिया 2.उ0नि0 राजमणि मौर्या थाना दोकटी जनपद बलिया 3. हे0का0 संजय कुमार थाना दोकटी जनपद बलिया 4.का0 सुरेन्द्र कुमार थाना दोकटी जनपद बलिया के साथ संयुक्त अभियान से मु0अ0सं0 273/2025 धारा 305(a) बी0एन0एस0 थाना दोकटी जनपद बलिया से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी/विवेचना में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अ भियुक्त किशोरी यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी दया छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया के कब्जे से 02 अदद गाय बरामद हुआ । बरामगदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।