जननायक चंद्रशेखर जी की कांस्यपूर्ण प्रतिमा के अनावरण एवं “चंद्रशेखर: एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक” विषयक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।

Spread the love

 


रतसड़-बलिया /क्षेत्र के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रकसा, रतसर-बलिया में
जननायक चंद्रशेखर जी की कांस्यपूर्ण प्रतिमा के अनावरण एवं “चंद्रशेखर: एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक” विषयक विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० संजीत कुमार गुप्ता (कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री नीरज शेखर उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री राजधारी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जननायक चंद्रशेखर जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने चंद्रशेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें एक प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी नेता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण किया।
मुख्य अतिथि श्री नीरज शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर जी का जीवन संघर्ष, सादगी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रो० संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर जी के विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं तथा शिक्षा जगत के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं। विशिष्ट अतिथि श्री राजधारी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को महान नेताओं के आदर्शों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉoअभय नाथ सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *