भारतीय संविधान के निर्माता डा.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती श्रध्दा के साथ मनायी गयी।

Spread the love

 

बलिया /समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना द्वारा राजधानी रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर समता मूलक समाज के पर्वतक एंव भारतीय संविधान के निर्माता डा.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती श्रध्दा के साथ मनायी गयी। अवसर पर प्रदेश सचिव श्री खानं ने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज में आपसी सौहार्द की रक्षा किया जाये। क्योकि सत्ताधारी दल सौहार्द की नष्ट करने के लिए कार्य कर रही है।जबकि समाज वादी लोग हमेशा से इसकी स्थापना के लिए कार्य करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने इस संविधान मे हर धर्म हर जाति कि लोगों को एक समान जीने का अधिकार दिलाया है उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि पैर में चप्पल ना हो लेकिन हाथ में कलम होना चाहिए।
अपने कैंप कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अकमल नईम खान अपने संबोधन बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने की सलाह दी। समारोह में सपा के वार्ड न.51प्रत्याशी मिन्टू खांन बाबा साहब द्वारा दलित,अल्पसंख्यक समाज के अधिकारो और समाज उत्थान के किये गये एक बिन्दू पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर केदार ओझा, अफजल खां एडव,जय प्रकाश श्रीवास्तव, कमरूल खान,शाहिद खान अरसल खां,मोहरर्म अली ,नवीन सिंह,डब्बू,शमसुल खान, रजी खान, फिरोज सिद्दीकी,
शशिकान्तओझा,अफजल नईम,शाहनाज,सुनील चौरसिया, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *