बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष बांसडीह वंशबहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि बिगही से होकर अपना ई-रिक्शा चलाते हुए हरिजन बस्ती के पास पहुँचा कि मनीष ठाकुर पुत्र जयराम ठाकुर, विकास बिन्द पुत्र अक्षयलाल निवासीगण पुरास थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया व बिटटू यादव पुत्र लालजी यादव निवासी बिगही थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ने वादी को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिये । जिससे वादी को गंभीर चोटे आई थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उ0नि0 सत्येन्द्र चौधरी मय हमराह/कर्मचारीगण के साथ चेकिंग तलाशी व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2026 धारा 109/352/351(3) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकास बिन्द पुत्र अक्षय लाल बिन्द निवासी ग्राम पुरास थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष को बिगही तिराहे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय रवाना किया गया ।