बलिया /बीएचयू प्रशासन की लापरवाही से बलिया जिले की मरीज के मौत मामले में छात्र नेता योगेश योगी ने बीएचयू प्रशासन को पत्रक देकर सहायता की मांग की है।
सनद रहे बलिया की मरीज राधिका पाल की मौत बीएचयू चिकित्सकीय लापरवाही से हुआ था। मरीज को न्यूरो की दिक्कत थी और उसके जंघे का आपरेशन कर दिया गया। इस चिकित्सकीय भूल से मरीज़ की मौत भी हो गई थी। चिकित्सकों और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने मरीज़ के परिजनों सौग अभद्रता भी की थी। छात्र नेता योगेश योगी ने निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस विभाग बीएचयू से मुलाकात कर मरीज़ के परिजनों की आर्थिक सहायता विषय पर वार्ता किया और पत्रक दिया। छात्र नेता योगेश योगी बीएचयू के साथ साथ बलिया जनपद के मरीजों की भी सेवा बीएचयू में पूरे मनोयोग से करते हैं।