नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

 

बलिया /18 अप्रैल 2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्सायन के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पीएम केंद्रीय विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उदय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, महिला कल्याण विभाग की ओर से अंजलि सिंह ने छात्र-छात्राओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) नंबरों की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों तथा सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानाचार्य उदय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंजलि सिंह, सूरज सिंह (चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *