बरामद मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द।
बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी कृपा शंकर जी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि खोये/गुमशुदा हुए मोबाइलों जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइलों की गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया जाता है। जिसके उपरान्त थाना फेफना पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में 29 दिसंबर 2025 को थाना फेफना पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र से कुल 01 अदद मोबाइल one plus (कीमत कुल 27000/-) बरामद कर स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया।