इस शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन।
बलिया /29 दिसंबर 2025 को कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में न्यू डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पचरुखिया, बलिया में निःशुल्क ब्लड टेस्ट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी बैरिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बच्चियों एवं उनके अभिभावकों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। एवं अभिवावकों से वार्ता के क्रम में बताया गया कि बच्चियों से ऐसा व्यवहार रखें कि उन्हें किसी भी बात को आपसे बिना संकोच बता सके, एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के बारे में जागरुकता के क्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर जागरुकता के बारे में बताया गया।

इस कैंप में बड़ी संख्या में बालक/बालिकाओं ने फ्री ब्लड ग्रुप टेस्ट कराकर लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने क्षेत्राधिकारी महोदय का एवं इस जनहितकारी पहल के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।