बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में 18 अप्रैल 2026 को उ0नि0 ओमनारायण पाठक मय हमराह हे0का0 अरविन्द कुमार यादव के रवाना होकर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्गत एन0बी0डब्लू0 के मु0न0 – 1561/1984, मु0अ0सं0- 20/1982 धारा- 395, 397 भादवि0 व मु0अ0सं0- 21/1982 धारा 25 A. Act थाना चितबड़ागांव बलिया से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी आफताब पुत्र सैयद नियाज अहमद निवासी ग्राम मटवा थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश दिया गया । अभियुक्त/वारण्टी घर पर मौजूद मिले, जिसको मा0 उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश वारण्ट से अवगत कराते हुये उसके घर से 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटी/अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिनांक 19 अप्रैल 26 को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।