बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष दुबहड़ अजय पाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस की मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना स्थानीय प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मेरी नाबालिक भान्जी जो हमारे यहां उदयपुरा घुमने के लिए आई थी।
17 मार्च 026 को समय करीब सुबह 8 बजे घर से बिना बताए कही चली गई जो अभी तक वापस घर नही आई है । तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी कि दौराने विवेचना बयान पीड़िता समक्ष मजिस्ट्रेट, डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर धारा 87,64(2)m BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी है।
इसी क्रम में19 अप्रैल 2026 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम के उ0नि0 राजबहादुर सिंह मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति, पेण्डिंग विवेचना व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2),87,64(2)m BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र श्रीभगवान निवासी पुरूषोत्तम पट्टी नई बस्ती थाना मनियर जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष को जनाड़ी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय रवाना भेजा गया।