सड़क पर सावधानी,घर में खुशहाली! हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ!

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बलिया तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर में 03 बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया तथा यातायात चालान कर्ताओं द्वारा 240 वाहनों पर एम0वी0 एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही किया गया तथा 4,85,000 रूपये का जुर्माना कराया गया ।
मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न एवं हूटर की बढ़ती प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु 02 दिवसीय अभियान चला जनपदों में दो पहिया वाहनों (विशेषकर बुलेट/स्पोर्ट्स बाइक) में मॉडिफाइड साइलेंसर एवं अन्य वाहनों में प्रेशर हार्न एवं हूटर लगाये जाने की प्रवृत्ति निरन्तर बढ़ती जा रही है, जिससे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है। यह न केवल आमजनमानस के स्वास्थ्य एवं शान्ति के लिये हानिकारक है साथ ही सड़क सुरक्षा के लिये भी चुनौतीपूर्ण है।
यातायात प्रभारी अनवर अली खान द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर में 03 बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया तथा यातायात चालान कर्ताओं द्वारा 240 वाहनों पर एम0वी0 एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई तथा 4,85,000/अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *