बलिया में ऐसी दबंगई : पूर्व महिला प्रधान और बेटे को पीटा।

Spread the love

 

बलिया /सहतवार थाना क्षेत्र के अतडरिया गांव में शनिवार की शाम गांव में ही अपने डेरा से घर आ रही पूर्व महिला प्रधान व उनके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व महिला प्रधान भागमनी देवी के पुत्र हीरालाल वर्मा ने आरोप लगाया कि मेरी मां डेरा से घर आ रही थी, तभी मंजू देवी व सुनैना वर्मा मां को गाली देने लगी। मां ने विरोध किया तो मारपीट करने लगी। मैं बीच बचाव किया तो मुझे भी ईंट पत्थर व लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *