कम नहीं हो रहा है डीजल- पेट्रोल का संकट,पेट्रोल लेने के लिए लगाई जा रही है लाइने।

Spread the love

 

बलिया /जिले में डीजल और पट्रोल की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। एक पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त होने पर दूसरे पेट्रोल पंप पर डिमांड इतनी बढ़ जा रही है कि वहां भी हजारों लीटर तेल महज कुछ घंटे में ही बिक जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा एडवांश पैसा जमा करने के बाद भी तेल आने में देरी हो रही है। जिससे तेल आते ही समाप्त हो जा रहा है। रविवार को भी कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं होने की तख्ती टंगी रही।जिला मुख्यालय के कुछ पेट्रोल पम्पों पर शनिवार की रात गाड़ी तेल लेकर आई।
कहीं 100 तो कहीं 200 रुपये तक दिया जा रहा पेट्रोल
सुबह बटना शुरू हुआ तो दोपहर एक बजे तक ही डीजल और पेट्रोल समाप्त हो गया। संचालक ने बताया कि यहां लगातार तेल मिल रहा है। दोपहर में तेल समाप्त हुआ लेकिन रात में गाड़ी आ जाएगी। सोमवार से वितरण शुरू हो जाएगा। वहीं शहर से सटे दारामपुर समेत अन्य कई पेट्रोल पंप ड्राई रहे। इसके चलते लोगों को बगैर तेल के ही वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि जनपद के अधिकांश हिस्सों में एक-दो पम्पों पर ही तेल की उपलब्धता रही। कुछ जगहों पर पेट्रोल समाप्त होने के बाद केवल डिजल का वितरण किया जा रहा था। कुछ जगहों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों में तेल भरने की मात्रा निर्धारित कर दी गयी थी। शहर से सटे जलालपुर और बहेरी में दो पेट्रोलों पर तेल लेने के लिए लाइन लगी थी। एक पेट्रोल पम्प पर डीजल-पेट्रोल ही नहीं बल्कि सीएनजी लेने के लिए वाहनों की कतार लगी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *