बलिया में हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय बालक की मौत, फायरिंग करने वाला फरार।

Spread the love

 

बलिया /सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियारा स्थित पांडेय के डेरा में शुक्रवार देर रात एक बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रामलाल यादव के घर दो बेटियों की बारात बिहार से आई थी। मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी शुक्रवार की रात करीब 10ः15 बजे हर्ष फायरिंग में प्रेम यादव के बहनोई सुनील यादव भी शामिल हो गए और अपनी दोनाली बंदूक से फायर करने लगे। फायरिंग के दौरान अचानक से उनकी बंदूक डिस्बैलेंस हुई और गोली बारात में पास खड़े संजय यादव के 8 साल के बेटे वीर यादव के सीने में जा लगी। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई। बच्चा वहीं जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। बच्चे को गोली लगने के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। परिवार में कोहराम मच गया। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी को गठित हुई टीम
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और उसकी तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *