रोहना में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़, अंगुली तोड़े जाने पर बवाल- पुलिस मौके पर, जांच शुरू।

Spread the love

 

बलिया रसड़ा /रसड़ा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार को हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम सभा रोहना में स्थापित इस प्रतिमा की नाक और उंगली तोड़ी गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रसड़ा थाना पुलिस और नायब तहसीलदार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशासन की देखरेख में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की तुरंत मरम्मत करा दी गई है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में सीओ रसड़ा आलोक कुमार ने बताया कि 2 मई 2026 को सुबह करीब 7ः30 बजे पीआरवी 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम रोहना में अंबेडकर जी की मूर्ति की उंगली तोड़ दी गई है। उन्होंने जनता से धैर्य बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *