जेएनसीयू के सचल दल का औचक निरीक्षण, 9 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े।

Spread the love

 

बलिया /जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सानंद सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। सचल दल ने सुबह से ही अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम-1 ने बजरंग पी.जी. कॉलेज से सात परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। इस दल के प्रभारी डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह थे, जबकि सदस्य के रूप में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. संजीव कुमार मिश्र और डॉ. सौम्या तिवारी शामिल रहीं। सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी और बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा का वातावरण शांत एवं अनुशासित बना रहे। वहीं सचल दल की दूसरी टीम ने मथुरा पी.जी. कॉलेज में निरीक्षण के दौरान दो परीक्षार्थियों को अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इस टीम के प्रभारी डॉ. प्रवीण नाथ यादव थे तथा सदस्य के रूप में डॉ. स्मिता, शैलेश कुमार और डॉ. आकाश मौर्य शामिल रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता ने शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और परीक्षार्थियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि परीक्षा की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *