त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /दीवानी न्यायालय के प्रांगण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 9मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत और अधिक विस्तृत बनाने हेतु अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारी अधिवक्ता एवं प्राधिकरण में सेवा देने वाले पैनल लायर,लीगल एंड डिफेंस काउंसिल मिडिएटर एवं सुरक्षा कर्मियों संग प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत जिला जज श्री झा ने अनौपचारिक वार्ता में लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों को समझते हुए बताए कि लोक अदालत का फैसला अंतिम फैसला होता है जिसका मानीटरिंग उच्चतम न्यायालय द्वारा किया जाता है।लोक अदालत द्वारा हुए फैसले का नाही अपील होता है और नाही रिवीजन,जिसके वजह से मामले अधिकाधिक निस्तारित हो प्रचार वाहन जिले के प्रत्येक कोने में जाकर प्रसार कराया जा रहा है जिसका लाभ अधिकाधिक वादकारी उठा सकते है।