बलिया / पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना पकड़ी पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 08 मई 2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे लड़को पर अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नियत से हमला किया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया हैं,। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी ।
इसी क्रम में 08 मई 2026 को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के उ0नि0 वसीमुद्दीन मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना के क्रम में थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109, 191(2), 115(2), 352, 351(3) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.कमलेश पुत्र ओमप्रकाश उम्र 28 वर्ष 2.प्रितम पुत्र ओमप्रकाश उम्र 22 वर्ष 3. इन्द्रशेन पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण सिकिया थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 30 वर्ष को सन्ध्वापुर नगरा रोड ज्ञान दर्शन स्कूल मोड़ के पास से गिरफ्तार कर 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण व बाल अपचारी के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम-
1. उ0नि0 वशीमुद्दीन खां थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया ।
2. का0 अविनाश चौधरी, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया ।
3. का0 प्रियब्रत गौड, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया ।
4. का0 रविशंकर पटेल, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया ।
5. का0 उमेश यादव थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया।