अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार अपहृता/पीड़िता को किया गया सकुशल बरामद।

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अपह्यता/गुमशुदा की बरामदगी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष चितबड़ागांव बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 07 मई 2026 को थाना स्थानीय पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वादी की नाबालिक पुत्री को सोनू राजभर पुत्र केदार राजभर निवासी बसुदेवा थाना चितबड़ागांव बलिया द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-
08 मई 2026 को थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ0नि0 अतुल कुमार मय हमराह टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित 1. मु0अ0सं0 58/26 धारा 137(2), 87, बीएनएस0 में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र केदार राजभर निवासी बसुदेवा थाना चितबड़ागांव बलिया उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को किया गया सकुशल बरामद। तथा पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 65(1) बीएनएस व 5एल(2)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
2.उ0नि0 अतुल कुमार थाना चितबड़ागांव बलिया
3.का0 हे0का0 कालीशंकर यादव थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
4.हे0का0 नवीन कुमार यादव थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
5.म0का0 सुषमा थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *