बलिया /शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय आखोप में तैनात प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सिंह का बुधवार की रात असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव के धनी रमेश सिंह के निधन से शिक्षक समाज सहित क्षेत्र के लोग गहरे शोक में हैं।
उनके निधन से घर-परिवार में करुण-क्रंदन मचा हुआ है। वहीं शिक्षा जगत के लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह एवं मंत्री डॉ. राजेश पांडेय, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे व मंत्री धीरज राय सहित अनेक शिक्षकों एवं सामाजिक लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसके अलावा सीयर अध्यक्ष परशुराम यादव, रामायण राज, श्रवण कुमार, संतोष तिवारी, कन्हैयालाल गुप्ता, विजेंद्र पाल, धर्मेंद्र यादव, विनोद कुमार यादव, विनोद कुमार मौर्य, विनोद वर्मा, अजय नारायण यादव, रामनौमी राम, सतेन्द्र तिवारी, ज्ञात प्रसाद, जयप्रकाश यादव, आशा देवी, वर्षा सिंह, राजकुमार, शत्रुध्न पटेल, किशोरदत्त, राहुल पटेल, धूपचंद कन्नौजिया, जत्ती अहमद, भलाप्रसाद एवं गणेश मौर्य आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।