बलिया /पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार थाना नगरा में मा. न्यायालय के आदेश पर 03 मई 2026 को मु0अ0सं0 87/2026 धारा 376(2)(N), 506, 120B भादवि एवं 5(L)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना एवं गिरफ्तारी के क्रम में थाना नगरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मिथिलेश यादव पुत्र अभिमन्यु यादव निवासी नवाबगंज (खैरानिस्फी), थाना नगरा, जनपद बलिया, उम्र 21 वर्ष को नगरा-बलिया मार्ग स्थित रेकुवानसीरपुर मोड़ से सुबह करीब 5:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे मा. न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक संदीप कुमार
उपनिरीक्षक विरेन्द्र कुमार विश्वास
कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव
कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव