थाना बांसडीह रोड पुलिस ने बरामद किए 23 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे फोन।

Spread the love

 


बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसडीह रोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस सेल की मदद से गुम हुए कुल 23 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 86 हजार 577 रुपये बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम लगातार मोबाइल गुमशुदगी के मामलों पर कार्य कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र एवं अन्य स्थानों से कई लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे, जिसकी शिकायत थाना बांसडीह रोड में दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों की ट्रैकिंग शुरू की।
13 मई 2026 को थाना बांसडीह रोड पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए 23 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इसके बाद थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द किया।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:-
उ0नि0 वंश बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड
उ0नि0 संदीप कुमार
स0उ0नि0/क0आ0 वीरकर, प्रभारी सीसीटीएनएस
आरक्षी सौरभ सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *