मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /जनपद के थाना मनियर पुलिस को अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को थाना मनियर में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और पीड़िता के बयान के बाद मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। जांच के दौरान आरोपी की पहचान ऋतिक उर्फ छोटू राजभर पुत्र राजू राजभर, निवासी कस्बा मनियर के रूप में हुई।

शनिवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मनियर बस स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सुधीर चौहान

रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक यादव

रिक्रूट कांस्टेबल सूरज मद्धेशिया

चालक हेड कांस्टेबल कमला यादव

महिला रिक्रूट कांस्टेबल शालिनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *