BALLIA BREAKING: चोरी की मोबाइल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार! सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरीद से पहले चला ताबड़तोड़ अभियान।

Spread the love

 

बलिय ।जनपद बलिया के थाना सुखपुरा पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटना से जुड़े 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान एवं थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, रविवार 25 मई 2026 को उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह अपनी टीम के साथ बकरीद पर्व को देखते हुए क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अपराध नियंत्रण अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेरूआरबारी बाजार से मनियर मार्ग जाने वाले तिराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान –

1. मिन्टू कुमार उर्फ बलवन्त (26 वर्ष)

2. अमित कुमार (22 वर्ष)

दोनों निवासी दुर्गीपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक पोको मोबाइल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:-

उ0नि0 कृपाशंकर सिंह

रि0का0 सूरज गिरि

रि0का0 आदित्य पाठक

रि0का0 सौरभ शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *