BALLIA BREAKING: वार्ड 3, 6 और 7 में चेयरमैन का बड़ा निरीक्षण! नाला सफाई, जल निकासी और गंदगी पर अधिकारियों को फटकार, मौके पर दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

 

बलिया। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, 6 एवं 7 में आज विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान नाला सफाई, वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने सफाई नायकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई समय से पूरी कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही वार्डों में नियमित सफाई अभियान चलाने और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड के सभासद विनोद सिंह, नगर पालिका परिषद के एई नीरज कुमार , सफाई इंस्पेक्टर नदीम जी, सुधांशु सिंह, इश्तियाक अहमद तथा वार्ड की जनता एवं अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *