यूपी के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 2026-27 अंतर्जनपदीय तबादला प्रक्रिया का फॉर्मेट जारी”

Spread the love

 

बलिया /प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण (Inter-District Transfer) सत्र 2026-27 के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप जारी कर दिया गया है। आवेदन में शिक्षक का नाम, मानव संपदा आईडी, वर्तमान तैनाती, सेवा विवरण, मोबाइल नंबर तथा स्थानांतरण का कारण सहित विभिन्न जानकारियां मांगी गई हैं।

स्थानांतरण के लिए दिव्यांगता, गंभीर बीमारी (कैंसर), डायलिसिस तथा पति-पत्नी दोनों के परिषदीय शिक्षक होने जैसी विशेष परिस्थितियों को प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आवेदन पत्र में इच्छित जिले का नाम, फोटोयुक्त पहचान पत्र का विवरण तथा शपथ पत्र भी शामिल किया गया है। आवेदन में दी गई सभी सूचनाओं की सत्यता के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *